राजस्थान कैबिनेट मंत्री उदयलाल जी आंजना का नीमच में हुआ भव्य स्वागत

rajasthan-minister-udaylal-ji-welcome

नीमच। राजस्थान सरकार के कैबिनेट सहकारिता मंत्री का��ग्रेस के कद्दावर नेता प्रसिद्ध समाजसेवी श्री उदयलाल जी आंजना रविवार को अपने निवास केसुंदा से उज्जैन जाते समय नीमच के फव्वारा चौक पर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम दीवान के नेतृत्व में पुष्प वर्षा एवं गुलाब की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, अशोक गहलोत जिंदाबाद, सचिन पायलट जिंदाबाद, कमलनाथ जी जिंदाबाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया जिंदाबाद, उदयलाल जी आंजना जिंदाबाद, लालो में लाल है भैया उदयलाल है आदि के गगनभेदी नारे लगाए गए । ओम दीवान के नेतृत्व में हुए जबरदस्त स्वागत से अभिभूत श्री उदयलाल जी आंजना ने उपस्थित सभी कांग्रेसजनों से रूबरू मिले व चर्चा की। इसके पश्चात वे उज्जैन के लिए प्रस्थान कर गए । इस अवसर पर  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश बोरीवाल,  मंडलम अध्यक्ष रमेश कदम, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश पोरवाल, जिला कांग्रेस महामंत्री दीपक चौधरी, जिला कांग्रेस महामंत्री मनीष चांदना, रामपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष मोंटी बना, पार्षद साबिर मसूदी, पार्षद विनोद बोरीवाल, पार्षद इकबाल कुरैशी, गौतम लोट, बालकिशन सहारीए, गुड्डा गुर्जर, जितेंद्र कंडारा, गोपाल राठौड़, सीटीवी टीवी के ब्यूरो चीफ पत्रकार राकेश सोंन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews