नीमच में रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव स्थगित, विधायक माधव मारू के हस्तक्षेप के बाद रूकी प्रक्रिया, उम्मीदवारों ने लगाए ‘वोट चोर’ के नारे

रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव हंगामे और विवादों के बीच स्थगित कर दिए गए। अध्यक्ष पद को लेकर आपत्तियां आने पर एसडीएम ने मतदान प्रक्रिया रोकने का आदेश दिया। इस दौरान चुनाव कक्ष में उम्मीदवारों और समर्थकों ने पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी भी की।
Red Cross Elections Jawad Neemuch

नीमच में रेडक्रॉस सोसायटी के बहुप्रतीक्षित चुनाव एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इन चुनावों को अंतिम समय पर स्थगित कर दिया गया। एसडीएम ने इस बारे में आदेश जारी करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद को लेकर आपत्तियां प्राप्त हुई थीं इसलिए फिलहाल प्रक्रिया रोकी गई है।

इस घोषणा के बाद चुनाव कक्ष में माहौल गर्म हो गया। उम्मीदवारों ने मोर्चा खोलते हुए चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। चुनाव कक्ष में उम्मीदवारों और समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और पहली बार ‘वोट चोर’ के नारे गूंजे।  रविंद्र सिंह परिहार ने स्पष्ट आरोप लगाया कि पूरी प्रक्रिया नियमों के विपरीत चल रही है और कई बिंदुओं की अनदेखी की गई है।

रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव स्थगित हुए

नीमच में लंबे समय से सुर्खियों में रहे रेडक्रॉस सोसायटी चुनाव अंततः विवादों और हंगामे के बीच स्थगित कर दिए गए। एसडीएम ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद को लेकर कई आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिसके चलते फिलहाल मतदान की प्रक्रिया रोक दी गई है।

चुनाव कक्ष में गूंजे ‘वोट चोर’ के नारे

मतदान शुरू होने से पहले ही उम्मीदवारों ने चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मोर्चा खोल दिया। आरोप लगाया गया कि मतदाता सूची से लेकर मतदान पर्चियों तक कई स्तरों पर नियमों की अनदेखी की गई है। माहौल इतना गरमा गया कि चुनाव कक्ष में पहली बार ‘वोट चोर’ जैसे नारे तक गूंज उठे।

विधायक ने किया हस्तक्षेप

इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। मनासा विधायक माधव मारू ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर असंतोष जताया। बताया जाता है कि जब स्थानीय स्तर पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री निवास से संपर्क साधा। इसके बाद ही प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया। अब जिले में चर्चा है कि रेडक्रॉस चुनाव में प्रशासनिक आदेशों से ज्यादा राजनीतिक दबाव हावी हो रहा है।

उम्मीदवारों का आरोप

इस दौरान उम्मीदवारों का गुस्सा साफ नज़र आया। उम्मीदवार रविंद्र सिंह परिहार ने साफ कहा कि पूरी प्रक्रिया नियमों के विपरीत चल रही है और इसमें कई बिंदुओं की अनदेखी की गई है। वहीं अन्य उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने भी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

अंतिम उम्मीदवार सूची

नामांकन प्रक्रिया के बाद रेडक्रॉस चुनाव में अंतिम उम्मीदवार सूची इस प्रकार है:

  • सभापति पद (7 उम्मीदवार): भूपेंद्र गौड़, ब्रजेश सक्सेना, दिलीप छाजेड़, राजेश अजमेरा, सत्येंद्र राठौड़, सुनील रस्तोगी, सुरेश जैन मोडी।
  • उपसभापति पद (5 उम्मीदवार): अविनाश जाजपुरा, किशोर कार्णिक, महेश गर्ग, मुकेश पोरवाल, विजय जोशी।
  • कोषाध्यक्ष पद (7 उम्मीदवार): भगत वर्मा, कमल किशोर शर्मा, माया लालवानी, पारस सोनी, राधेश्याम, शरद बरडिया, शौकीन पामेचा।
  • राज्य प्रतिनिधि पद (12 उम्मीदवार): आशा सांभर, आशीष जानकीलाल बंग, जगमोहन कटारिया, मजहरभाई मो. हफीज, मनीष चांदना, नरेन्द्र माणकलाल सोनी, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, प्रवीण शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा, श्रीपाल बघेरवाल, सुरेन्द्र पटवा, विपिन विनयचन्द्र कांठंड।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1113115230″]

[dgv_vimeo_video id=”1113115363″]

[dgv_vimeo_video id=”1113115605″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews