नीमच के श्री किलेश्वर महादेव की 21 अगस्त को निकलेगी शाही सवारी, भोले के जयकारों से गूंजेगा शहर

pradosh vrat 2024

Neemuch News : नीमच के राजा के रूप में प्रसिद्ध चमत्कारिक श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी इस वर्ष खास अंदाज और विशाल आकार में 21 अगस्त को निकलेगी जाएगी। शाही सवारी को लेकर बीते 1 माह से जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा ने तैयारियों की कमान अपने हाथों ले रखी है। जिसे लेकर पूरे जिलेभर के हजारों भक्त शाही सवारी में उमडेंगे। जगह-जगह शाही सवारी का स्वागत विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने रखा है। वहीं, दूसरी ओर शाही सवारी में आकर्षक झाकियां और भगोरिया नृत्य सहित कई कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

जानें शाही सवारी का रुट

बता दें कि 21 अगस्त यानि सोमवार को शाम 4 बजे श्री अग्रसेन वाटिका से शुरू होगी जो कि जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, फव्वारा चौक, कमल चौक, फोर जीरो, विजय टॉकिज से सीआरपीएफ रोड होते हुए श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां पर शाही सवारी का समापन होगा।

देश-विदेश से पहुंचते हैं दर्शक

इस वर्ष उज्जैन के महाकांल की तर्ज पर चमत्कारिक स्थल श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी निकलेगी। श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर सावन माह के दौरान हजारों भक्त दर्शन करने के लिए उमड रहे है। मंदिर अति प्रचानी है और शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर होते है और उनकी मनचाही मुरादें पूर्ण होती है। यहां पर नीमच ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से श्री किलेश्वर महादेव के भक्त पहुंचते हैं। भोलेनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था कोसो दूर होने के बाद ही उन्हें खींचे चली आती है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

इस साल सावन महीने के उपलक्ष्य में निकलने वाली शाही सवारी ऐतिहासिक रहेगी। शाही सवारी में एक-से-एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां रहेगी। पूरा शहर भोलेनाथ की भक्ति में झूम उठेगा। युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा शाही सवारी को चार-चांद लगाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है। पूरा शहर होर्डिंग्स से पट गया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews