नीमच में 44 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, अब तक 187 लोग स्‍वस्‍थ्‍य होकर लौटे घर

नीमच में 44 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, अब तक 187 लोग स्‍वस्‍थ्‍य होकर लौटे घर

नीमच| श्याम जाटव| नीमच हर रोज कोरोना की जंग जीतने की ओर अग्रसर हो रहा है। शुक्रवार को नीमच में 44 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है। वे स्‍वस्‍थ होकर अपने घर लोट चुके है। अब कुल 187 लोग पूरी तरह कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके है। शु्क्रवार को कोविड केयर सेन्‍टर कस्‍तूरबा गांधी छात्रावास नीमच सिटी से 23 लोग, डाईट बालिका छात्रावास से 9 लोग पूरी तरह से स्‍वस्‍थ्‍य होकर अपने घर लौटे।

जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, कलेक्‍टर जितेन्‍द्रसिंह राजे, एसपी मनोज कुमार राय, अपर कलेक्टर विनय कुमार धोका, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ.बीएल रावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व एस एल शाक्‍य, सीएसपी राकेश मोहन शुक्‍ल ने पुष्‍प वर्षा कर, स्‍वस्‍थ्‍य होकर अपने घर लौटे कोरोना योद्धाओं का सम्‍मान किया और उन्‍हे शुभकामनाएं दी।

शुक्रवार को ही भोलियावास छात्रावास नीमच के कोविड केयर सेन्‍टर से 6, महिला बस्‍ती गृह नीमच से 3, जिला अस्‍पताल से 2 और इन्‍दौर से एक कोरोना योद्धा स्‍वस्‍थ्‍य होकर अपने घर लौटा है। इस तरह अब तक कुल 187 लोग कोरोना को हरा कर पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हो चुके है। शुक्रवार को डिस्‍चार्ज हुए 44 लोगों में एक नीमच, एक पडदा, 2 उम्‍मेदपुरा के व शेष जावद के है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews