Neemuch News: ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य का कवरेज पड़ा भारी, सरपंच ने पत्रकार से की मारपीट, मामला दर्ज

पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पत्रकार साथियों ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Neemuch News: ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य का कवरेज पड़ा भारी, सरपंच ने पत्रकार से की मारपीट, मामला दर्ज

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक मामला सामनने आया है, जहां ग्राम ढकानी के सरपंच के द्वारा पत्रकार सुभाष व्यास के साथ मारपीट हुई। दरअसल, पत्रकार सुभाष व्यास पंचायत में चल रहे नाला निर्माण का कवरेज करने गए थे। इस दौरान सरपंच द्वारा रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की गई थी। फिलहाल, पुलिस ने पत्रकार की रिपोर्ट के आधार पर सरपंच राजेश कारपेंटर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पत्रकार के साथ सरपंच ने की मारपीट

नीमच जिले की ग्राम पंचायत ढाकनी में मनरेगा योजना में नाला निर्माण किया जा रहा है। घटिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों द्वारा जनपद पंचायत सीईओ को शिकायत कराई गई थी। वहीं, शिकायत के बाद पत्रकार सुभाष व्यास कवरेज करने के लिए गए थे। इस दौरान सरपंच ने अपने परिवार के साथ मिलकर पहले पत्रकार का रास्ता रोका, फिर बाइक की चाबी निकालकर उसके साथ मारपीट की।

विभिन्न धारों में मामला दर्ज

पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पत्रकार साथियों ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पत्रकार के साथ मारपीट करने के मामले में  सरपंच के खिलाफ धारा 341, 323, 294, 506 में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस जल्द ही आरोपी सरपंच राजेश कारपेंटर को गिरफ्तार कर लेगी।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews