
नीमच, कमलेश सारडा। जिले के सिंगोली क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार रात ढाई बजे करीब एक बुजुर्ग और एक 20-22 साल की युवती मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्वास्थ्य केंद्र में आए और डिलीवरी रूम के बाहर जाकर बैठ गए। बताया जा रहा है कि जब वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जब डिलीवरी रूम से अन्य महिला की डिलीवरी करवाते बाहर आई तो उसके द्वारा युवती की हालत देखकर एडमिट करने की बात कही गई तो इस पर युवती ने कहा कि मुझे दर्द हो रहा है और मैं यहीं ठीक हूँ। इसके बाद वह वहीं बैठी रही और नवजात (newborn child) को जन्म देकर बाहर बुजुर्ग और युवती दोनों बाहर निकल गए।
बुजुर्ग ने नवजात को फैंका कचरे के डिब्बे मे-
युवती के साथ आए बुजुर्ग ने युवती द्वारा नवजात को जन्म देने के बाद नवजात को पास ही पड़े कचरे के डिब्बे में फेंक दिया और फिर वाईफर से सफाई करके युवती को साथ लेकर हॉस्पिटल से बाहर निकल मोटरसाइकिल से चला गया।
[dgv_vimeo_video id=”738700300″]
सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम-
सुबह जब किसी ने नवजात को कचरे के डिब्बे में पड़ा देखा तो उसके बाद बात बाहर आई। इस सम्बंध में जब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को जानकारी दी गई तो उनके द्वारा डॉक्टर इतेश व्यास को सुबह हॉस्पिटल भेजा। डॉक्टर व्यास ने हॉस्पिटल पहुंचते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हुआ और स्थिति सामने आई।
[dgv_vimeo_video id=”738700506″]
डॉक्टर व्यास ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से जानकारी लेकर पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी है।
[dgv_vimeo_video id=”738700628″]
