Neemuch Accident News: जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर, छोटी पुलिया पर पलटा मिनी ट्रक, मची अफरा-तफरी

Neemuch Accident News: जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर, छोटी पुलिया पर पलटा मिनी ट्रक, मची अफरा-तफरी

Neemuch Accident News : नीमच जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, महू रोड़ पर प्रायवेट बस स्टेंड के समीप मौजूद छोटी पुलिया पर एक मिनी ट्रक पलट गया और नाले में जा गिरा। जिसके बाद लोगों की भीड़ वहां इक्कठा हो गई। हालांकि, ट्रक चालक को किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कारण हुआ हादसा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक पुलिया की एक से दुसरी साइड पर जा रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण पलटी खाते हुए वह नाले में जा गिरा। बता दें कि इन दिनों जिले में मूसलादार बारिश का दौर बना हुआ है। गनीमत ये रही कि जिस वक्त यह घटना हुई उस समय बारिश नहीं हो रही थी। अन्यथा, कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

सतर्क होकर चलाएं गाड़ी

बरसात के मौसम में अधिकतर बारिश के कारण जलाशय, नदियों और झीलों में पानी का स्तर बढ़ जाता है, जिससे जलवायु आपदाएं उत्पन्न हो सकती हैं। बारिश के बाद जलवायु आपदाओं का खतरा भी बढ़ सकता है जैसे कि बाढ़, जलभराव, भूस्खलन, आदि। ऐसे में वाहन को सावधानीपूर्वक ही चलाना चाहिए क्योंकि इस समय पानी जमा होने के कारण गड्ढ़ों, नालों का पता नहीं चल पाता। जिसके कारण ऐसे हादसे हो जाते हैं। इसलिए रास्ते की जानकारी हो तो ही उस मार्ग का प्रयोग करें वरना अंजान रास्ते पर बिल्कुल सतर्क होकर गाड़ी चलाएं।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews