
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच SP सूरज कुमार वर्मा ने आरक्षक सुनील चौहान को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी से सांठगांठ के मामले में बर्खास्त आरक्षक पंकज कुमावत फिलहाल जेल में बंद है। दरअसल, मामले में विभागीय जांच के बाद एसपी ने आरक्षक को बर्खास्त कर दिया है। तस्कर जयकुमार सबनानी बाबू सिंधी भले ही CBI के हाथों चढ़ा लेकिन उनके साझेदार बरखा आरक्षक पंकज कुमावत को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया था।
वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल, बाबू सिंधी ने बंदूक से केक काटा काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस अवसर पर बाबू सिंधी के कुछ खास लोग और पुलिस के लोग मौजूद थे। वीडियो में तत्कालीन टीआई नरेंद्र सिंह ठाकुर और पुलिस कॉन्स्टेबल पंकज कुमावत सहित कई लोग दिख रहे थे। वीडियो सामने आते ही पूरे शहर में यह चर्चा का विषय बन गया। जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बाबू सिंधी के फार्म हाउस पर कार्रवाई किया और नीमच सिटी थाना प्रभारी सस्पेंड किया।
मामले में 8 लोग गिरफ्तार
इस मामले में 12 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें से अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि चार अभी फरार बताए जा रहे हैं। सिटी थाना टीआई पर भी गाज गिरने की संभावना है। वहीं, मामले में सीएसपी फुल सिंह पिरस्ते आरक्षक सुनील चौहान को बर्खास्त करने की पुष्टि करते हुए कहा कि हुए विभागीय जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

