नीमच रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव मंजूर, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Indian Railways trains Chhath festival

Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival

Neemuch News : नीमच के क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने यात्रियों की सालों पुरानी मांग को पूरा करते हुए नीमच रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव मंजूर किया है। जिससे यात्रियों को यशवंतपुर व मैसूर के लिए यात्रा करने में सहुलियत होगी। फैसले को लेकर सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू के मुताबिक, गाडी संख्या 82654 जयपुर-यशवन्तपुर सुविधा एक्सप्रेस 1 जुलाई से जयपुर से प्रस्थान करेगी जो कि नीमच स्टेशन पर 4.16 बजे आगमन व 4.18 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 82653 यशवन्तपुर-जयपुर सुविधा एक्सप्रेस 29 जून से यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी जो कि नीमच स्टेशन पर 22.18 बजे आगमन एवं 22.20 बजे प्रस्थान करेगी।

6 माह के लिए होगा ठहराव

वहीं, गाडी संख्या 19667 उदयपुर सिटी-मैसूरू हमसफर एक्सप्रेस 3 जुलाई से उदयुपर सिटी से प्रस्थान करेगी वह नीमच स्टेशन पर 00.18 बजे आगमन व 00.20 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19668 मैसूरू-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस 29 जून से मैसूरू से प्रस्थान करेगी जो कि नीमच स्टेशन पर 22.53 बजे आगमन एवं 22.55 बजे प्रस्थान करेगी। बता दें कि यह रेलसेवाओं का ठहराव 6 माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा के बाद बढाया भी जा सकता है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews