
Neemuch News : नीमच में गोपाल कृष्ण न्याती का सपना साकार करने के लिए नवनियुक्त प्रेस क्लब शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ है। इस दौरान पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सबसे पहले कार्यक्रम में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सुरेशानंद शास्त्री निपानिया गुरूजी, हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत संयोजक भेरूलाल टांक, प्रेस क्लब जावद अध्यक्ष नारायण सोमानी सहित पदाधिकारियों ने सरस्वती की तस्वीर पर माल्यापर्ण, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया।

अतिथियों का किया सम्मान
मुख्य अतिथियों के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सुरेशानंद शास्त्री निपानिया, हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत संयोजक भेरूलाल टांक, वैश्य समाज के संतोष चोपड़ा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी, हेमेंद्र चिंटू शर्मा, सुभाष ओझा, जिला प्रेस क्लब संस्थापक अध्यक्ष राहुल जैन, नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष विष्णु मीणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, माहेश्वरी समाज संरक्षक कमलेश सारडा, सांसद प्रतिनिधि विनोद पाटीदार (एडवोकेट) मंचासीन थे। सभी अतिथियों का साफा बाधंकर, केसरिया दुपट्टा ओढाकर, साल श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पत्रकारिकता पर की चर्चा
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने चौथा स्तम्भ पत्रकारिकता क्षेत्र को कैसे आगे बढाना है। क्या कार्य होता है, कितनी कठिनाईयां आती है। विभिन्न विषयों के बारे में अवगत कराकर विचार प्रकट किए। साथ ही कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता उपयोगिता और प्रेस की उपब्धियों के बारे में उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाने वाला पत्रकार समाज को आईना दिखाने का कार्य करता है।
नीमच, कमलेश सारडा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

