Neemuch Accident News: सड़क हादसे में ठेला चालक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Road Accident In Dewas

Neemuch Accident News : देशभर में आए दिन कहीं-ना-कहीं सड़क हादसे सुनने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के नीमच में भी आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। दरअसल, जवाहर नगर TVS शो रूम चौराहे पर टेम्पो और ठेले में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके कारण ठेला चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

हरा चारा बेचने जा रहा था

मिली जानकारी के अनुसार, घायल विनोद माली रोजाना की तरह अपने ठेले मे मवेशियों को खिलाने वाले हरा चारा ठेले में लादकर बेचने जा रहा था। तभी गलत साइड से आ रहे टेम्पो ने उसके ठेले में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेला पलटी खा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला चारे सहित पलटी खा गया साथ चालक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आपपास के लोग एकत्रित हो गए।

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

वहीं, टेम्पो चालक भय्यू समता का कहना है कि सुबह घने कोहरे था जिसकी वजह से सामने से आ रहा ठेला देख नहीं सका। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। फिलहाल, घायल विनोद माली को जिला अस्पताल भेजा गया है।

[dgv_vimeo_video id=”791777224″]

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews