नीमच में बढ़ा चोरों का आतंक, सीसीटीवी में दिखे चोर, पुलिस से गश्त की मांग

पुलिस गश्त की गाड़ी आई तो उन्हें चोरों के बारे में बताया गया। वहीं एक कार भी आई थी जिसमें कुछ लोग बैठे थे वो कौन थे यह पता नहीं चला और वो भी तेजी से कार को भगाकर ले गए।
neemuch news

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में इन्दिरा नगर के पास स्थित गणपति नगर वार्ड नं.08 में इन दिनों चोरो का आतंक मचा हुआ है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को चोरी की नियत से घूमते हुए 3 से 5 अज्ञात लोगों को रहवासियों ने देखा। लोगो के जागने पर वे भाग निकले। वहीं घर के बाहर लग रहे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

बता दें कि गणपति नगर वार्ड नं. 08 में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात्रि 2 बजकर 10 मिनट के आासपास क्षेत्र में चोरी की नियम से घूम रहे अज्ञात लोगो को रहवासी ने देखा और आसपास लोगो को सूचना दी। सभी एक दूसरे के बुलावे पर बाहर निकले तो चोर भाग निकले। चोरों का यहां वहां देखा। पुलिस गश्त की गाड़ी आई तो उन्हें चोरों के बारे में बताया गया। वहीं एक कार भी आई थी जिसमें कुछ लोग बैठे थे वो कौन थे यह पता नहीं चला और वो भी तेजी से कार को भगाकर ले गए। यह सब घटनाक्रम होने के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। सभी सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि सभी अज्ञात चोर युवा लग रहे थे जिन्होंने मुंह पर मास्क लगा रखा था। और वे सभी के दरवाजों को खींच खींचकर देख रहे थे।

रहवासियों के जागने पर भाग निकले चोर, पुलिस से गश्त की मांग

रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र में चौरो की आवाजाही बड़ चुकी है। बीते दिवस सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात्रि क्षेत्र में डकैती की नियत से आए करीब 3 से 5 की संख्या में चोरो को देखा गया है जो मुंह पर कपड़े बांध कर आये थे। उन्होंने गणपति नगर के रहवासियों का भी दरवाजा खींचकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन आसपास रहवासियों के जागने पर चोर भाग निकले। चोरो की आवाजाही से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। रहवासियों ने बताया कि अज्ञात लोग देखने में हट्टे कट्टे नजर आ रहे थे वे किसी के साथ भी क्षेत्र में अप्रिय घटना घटित कर सकते है। उनके तरीके से लग रहा था कि वे डकैती करने आए हो। रहवासियों ने पुलिस से गश्त की मांग की है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1037889285″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews