कोरोना से जंग जीतकर घर लौट रहे मरीज का तालियों से हुआ स्वागत

कोरोना से जंग जीतकर घर लौट रहे मरीज का तालियों से हुआ स्वागत

नीमच। श्याम जाटव| एक और जहां नीमच जिले में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीजों की संख्या का अर्ध शतक पूरा हो गया है। वहीं दूसरी और प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व सफाईकर्मियों की मेहनत भी रंग ला रही है। ऐसी ही एक अच्छी खबर शुक्रवार 15 मई को सामने आई। जिसके तहत एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज के ठीक हो जाने के बाद उसका फिर से स्वास्थ्य परीक्षण कर सकुशल घर वापसी कर दी गई। ज्ञात हो कि पिछले बुधवार को भी इसी प्रकार चार कोरोना मरीजों को घर भेजा जा चुका है। शुक्रवार को घर भेजा गया युवक भी दाहोदी कनेक्शन से जुड़ा होकर कंटेनमेंट एरिया हम्माल मोहल्ला का ही निवासी है। इस प्रकार अब तक पांच कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके है।

बाकी बचे मरीजों का भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तत्परता से इलाज किया जा रहा है। जिसे लेकर माना जा सकता है कि वह भी जल्द ही ठीक होकर अपने घर को सकुशल वापसी करेंगे। ज्ञात हो कि जिले में अब तक मिले पचास कोरोना मरीजों में से जहां एक की इंदौर में दौराने उपचार मौत हो चुकी है। वहीं अब तक पांच लोगों घर पहुंचाया जा चुका है। अब बाकी ४५ बचे संक्रमित मरीजों का फिलहाल उचित उपचार किया जा रहा है। हम्माल मोहल्ला कोरोना मरीज की घर वापसी के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल, सिविल सर्जन बाबूलाल रावत, शहर के तीनों थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह ठाकुर, अजय सारवान, आर.सी. दांगी व स्वास्थ्य विभाग के अमले ने मरीज का ताली बजाकर स्वागत करते हुए घर के लिये बिदा किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews