Neemuch News: ब्राह्मणी नदी में मिली तीन मानव खोपड़ियां, पुलिस करवाएगी फॉरेंसिक जांच

सिंगोली की ब्राह्मणी नदी में तीन मानव खोपड़िया मिलने के मामले में अब पुलिस फॉरेंसिक जांच कराने जा रही है। तीनों खोपड़ियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Neemuch

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सिंगोली थाना इलाके के ब्राह्मणी नदी से एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ, जिसमें तीन खोपड़िया बरामद थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, मौके पर पुलिस पर पहुंचकर तीनों खोपड़ियों समेत बैग को अपने में कब्जे में ले लिया।

जांच के लिए भेजा जाएगा रतलाम मेडिकल कॉलेज

सिंगोली की ब्राह्मणी नदी में तीन मानव खोपड़िया मिलने के मामले में अब पुलिस फॉरेंसिक जांच कराने जा रही है। तीनों खोपड़ियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस के लिए तीनों खोपड़ियों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस के द्वारा अब गुमशुदा व्यक्तियों के मामले में भी तफ़्तीश की जायेगी।

प्रथम दृष्टया जादू टोना का मामला

सिंगोली पुलिस के द्वारा पता लगाया जाएगा कि कहीं यह खोपड़िया गुम हुए इंसानों में से तो किसी की नहीं है। जावद SDOP निलेश्वरी डाबर के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह जादू टोना (तंत्र-मंत्र) का लग रहा है, क्योंकि एक खोपड़ी पर सिंदूर भी लगा हुआ पाया गया है और एक क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इसलिए सभी बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”942737970″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews