Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।
2 महिलाओं की मौत
दरअसल, मामला निंबाहेड़ा सदर थाना अंतर्गत फाचर अहिरान के पास का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली बारातियों से भरी हुई थी जो कि जावद तहसील के तुम्बा ढाणी से गई थी। बता दें कि हासदे में दो महिलाओं की मौत हुई है। फिलहाल, बाकि सभी घायलों का इलाज जारी है।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
हादसे की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, तहसीलदार गोपाल बंजारा, सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ निंबाहेड़ा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से उनका हाल पुछा। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

