Neemuch News: नीमच सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Neemuch News: नीमच सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां देर रात लगभग 12 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल, दोनों शव को चीरगृह में रखा गया है, दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। साथ ही, पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सकराना घाटी के पास की घटना

दरअसल, घटना नीमच जिले के नयागांव रोड स्थित सकराना घाटी के पास का है। सोमवार बीती रात को लगभग 12 बजे एक सड़क दुर्घटना में जावरा तहसील के माता मेलकी कलालिया क्षेत्र निवासी बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद आनन- फानन में दोनों को जावरा- नयागांव टोल एम्बुलेंस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आधार कार्ड से हुई पहचान

फिलहाल, दोनों युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी या अनियंत्रित होने से वे हादसे का शिकार हुए यह ज्ञात नहीं हो सका। क्षतिग्रस्त बाइक की हालत देखने व दोनों युवकों के सिर में लगी गम्भीर चोट को देखते हुए यही अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम माता मेलकी, कलालिया निवासी राजेन्द्र सिंह और मानसिंह पिता प्यारेलाल बाइक से अपने घर जा रहे थे। दोनों युवकों की शिनाख्त उनके आधार कार्ड से हुई है।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews