नीमच में अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की घटना को दिया अंजाम, नकदी समेत सोने की चेन लेकर फरार

betul news

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना सामने आई है। जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर लोगों के साथ लूटपाट करते हुए मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद उनके पास से नकदी एवं सोने की चेन लेकर फरार हो गए। आनन-फानन में पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में करवाई। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

गाड़ी की टूटी क्लच प्लेट

दरअसल, मामला रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीप जनोद कुंडलिया मार्ग का है, जहां कुकड़ेश्वर निवासी यशवंत और श्यामलाल अपनी बोलेरो गाड़ी से खेत पर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी गाड़ी की क्लच प्लेट टूट गई। जिसे ट्रैक्टर द्वारा टोचन कर वापस कुकड़ेश्वर की तरफ जाने लगे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जारी है।

खुलेआम राहगीरों के साथ लूट

मामले को लेकर यशवंत ने बताया कि हमलावरों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थी जो लूटपाट कर फरार हो गए। इधर, पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत घायलों को रामपुरा पुलिस थाना लाया गया, जहां पुलिस ने अपराध दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवाकर मामले को विवेचना में लिया है। बता दें कि रामपुरा क्षेत्र में इस प्रकार खुलेआम राहगीरों के साथ लूट की यह पहली घटना है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews