
Neemuch News : नीमच शहर के स्थानीय होटल राज पैलेस में वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता मुख्य आतिथि के रुप में शामिल हुए। बता दें कि इसकी शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता और प्रदेश महामंत्री जगदीश अग्रवाल का वैश्य पगड़ी दुपट्टा और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

सुरक्षा व हितों की रक्षा पर की गई चर्चा
उमाशंकर गुप्ता ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैश्य बंधुओं की सुरक्षा व हितों की रक्षा करने के लिए यह संगठन बना है। इसलिए इस संगठन को मजबूत बनाना होगा। आगे उन्होंने कहा कि अच्छे उद्देश्य से काम करने पर अवश्य सफलता मिलेगी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर बनारसी दास गुप्ता ने संगठन की स्थापना की ताकि वैश्य की रक्षा कर सके। इस दौरान उमाशंकर गुप्ता ने जिला इकाई, महिला इकाई, युवा इकाई सहित तहसील इकाई के पदाधिकारियों का परिचय लिया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही पूरे सालभर में 4-4 कार्यक्रम करने के आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही राजधानी भोपाल में बन रहे भवन के लिए अपनी स्वेच्छानुसार सहयोग राशि एकत्रित करने और नवीन सदस्य बनाने पर भी जोर दिया।
इन लोगों ने रखें विचार
प्रदेश महामंत्री जगदीश अग्रवाल ने कहा कि संगठन में काम करने वालों की आवश्यकता है। आप संगठन को प्राथमिकता में रखें और सकारात्मक सोच रखकर काम करें। वहीं, संभागीय अध्यक्ष संतोष चोपड़ा ने बताया कि शहर में वैश्य वाटिका बनाकर उसे विकसित करने का काम किया है। इसलिए प्रदेश संगठन से निवेदन किया कि आप नए कार्यक्रम बनाएं ताकि युवाओं को जोड़ सके और उन्हें रोजगार व पढ़ाई के अवसर मुहैया करा सके। इसके अलावा, मंचासीन नीमच जिला अध्यक्ष गोविंद पोरवाल, जिला प्रभारी विजय मुच्छाल, महिला इकाई संभागीय अध्यक्ष मनोरमा मूंदड़ा, युवा संभागीय अध्यक्ष अमित जैन व युवा इकाई जिलाध्यक्ष मनोज महेश्वरी आदि ने भी अपने विचार रखे।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान संरक्षक जम्बुकुमार जैन, वासुदेव गर्ग, सुरेश सिंहल, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, दिलीप बांगड़, सुनील सिंहल, तुषार लालका, सुनील जैन, संदीप खाबिया, पारस लसोड़, विमल मोगरा, पारस नागौरी, पारस डूंगरवाल, डॉ. मनीष चमड़िया सहित बड़ी संख्या में वैश्य महासम्मेलन से जुड़े महिला व पुरुष पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं, कार्यक्रम के अंत में संगीता जारोली व जिला कोषाध्यक्ष हरिवल्लभ मुच्छाल ने आभार व्यक्त किया। जिसका समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
नीमच, कमलेश सारडा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

