Neemuch News: चोरी के आरोप में एक व्यक्ति के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल, 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

कृषि उपज मंडी में अनाज चोरी के शक में कंजार्डा क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ व्यापारियों द्वारा अमानवीयता की गई।
viral video

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच में अनाज चोरी के आरोप में एक शख्स के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। जहाँ आरोपी की आधी मूछे काट कर उसका सिर मुंडवा दिया गया। वहीं, इस मामले में मामले में नीमच पुलिस ने गंभीरता से एक्शन लिया है।

वीडियो वायरल

दरअसल, घटना गुरुवार शाम नीमच के मनासा की है, जहाँ कृषि उपज मंडी में अनाज चोरी के शक में कंजार्डा क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ व्यापारियों द्वारा अमानवीयता की गई। इस दौरान शख्स को पड़कर नाई की दुकान पर ले जाकर उसकी आधी मूछे काट उसका सिर मुंडवाया गया और वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हालांकि जैसे ही वीडियो वायरल होकर नीमच एसपी अंकित जायसवाल के पास पहुँचा। एसपी ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए मनासा पुलिस के अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। वहीं मनासा पुलिस ने व्यापारी, नाई व वीडियो बनाने वाले सहित 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”954687905″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews