VIDEO VIRAL : बंदूक से तस्कर ने काटा केक, बर्थ डे पार्टी में पुलिसकर्मी भी शामिल

VIDEO VIRAL : बंदूक से तस्कर ने काटा केक, बर्थ डे पार्टी में पुलिसकर्मी भी शामिल

नीमच, कमलेश सारडा। सोशल मीडिया  पर एक वीडियो तेजी से वायरल (VIDEO VIRAL) हो रहा है, जिसमें नीमच का तस्कर बाबू सिंधी बंदूक से केक काटते हुए नजर आ रहा है।खास बात ये है कि जिस बंदूक से केक काटा गया था वो पुलिसकर्मी (Police Gun) की 12 बोर की बंदूक थी और इस तस्कर की बर्थडे पार्टी में टीआई-कॉन्स्टेबल भी शामिल हुए थे।इस वीडियो में सस्पेंडेड पुलिस कांस्टेबल पंकज कुमावत भी नजर आ रहे हैं।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है और मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े.. जन्मदिन पर पूर्व विधायक की मौत, पिता की फोटो पर माला चढ़ाते समय आया हार्ट अटैक

वीडियो 20 जून 2021 गिरदोड़ा स्थित बाबू के फॉर्म हाउस का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें टी आई ठाकुर, निलंबित आरक्षक पंकज कुमावत के अलावा देवास के कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हुए थे।पार्टी के दौरान बाबू सिंधी ने TI के ही 12 बोर की बंदूक से केक काटा। इसके बाद सबको अपने हाथों से खिलाया। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया था। करीब 3 महीने बाद ये वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़े..सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- नीमच में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, सरकार ला रही ये योजना

सिटी थाने के TI करण सिंह शक्तावत ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वीडियो सामने आने के बाद शनिवार रात बाबू सिंधी (Neemuch smuggler Babu Sindhi) के खिलाफ सिटी थाने में केस (Neemuch Police) दर्ज किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बाबू सिंधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 30 के तहत केस दर्ज किया गया है।इससे पहले पंकज का 500-500 के नोट उड़ाते हुए वीडियो भी सामने आया था।

[dgv_vimeo_video id=”621255391″]

MP Breaking News इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
VIDEO VIRAL : बंदूक से तस्कर ने काटा केक, बर्थ डे पार्टी में पुलिसकर्मी भी शामिल