नीमच में शुरू हुई पैदल यात्रा, पुष्प वर्षा एवं स्वल्पाहार से किया गया स्वागत

नीमच में शुरू हुई पैदल यात्रा, पुष्प वर्षा एवं स्वल्पाहार से किया गया स्वागत

Neemuch News : नीमच में श्री चारभुजा मित्र मंडल के तत्वावधान में रतनगढ से प्रति वर्षानुसार चारभुजा नाथ गढबौर धाम जिला राजसमंद राजस्थान तक निकाली जाने वाली विशाल पैदल यात्रा की शुरुआत की गई। जिसकी शुरूआत स्थानीय गोवर्धन नाथ मंदिर रतनगढ से हुई। राजेन्द्र मंडोवरा के नेतृत्व में आज से 32 वर्ष पूर्व रतनगढ से मात्र 7 व्यक्तियों से शुरु हुई इस पैदल यात्रा का 33वां वर्ष है। गोवर्धन नाथ मंदिर रतनगढ से प्रारंभ हुई। पैदल यात्रा भगवान श्री गोवर्धन नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ हुई।

ये लोग हुए शामिल

इस वर्ष रतनगढ़ से यात्रा में जाने वाले भक्तों में तरुण मूंदड़ा, दिपक कोली, प्रहलाद सिंह राजपूत, डूंगर सिंह राजपूत, आशीष सोनी, दिनेश धाकड़, झुम्मकलाल सोनी, लोकेश अग्रवाल ‘चिंटू’, भोपाल सिंह राजपूत, हरिश माली, किशोर राठोर, कमलेश माली, प्रेमसिंह राजपूत, राजेश लोहार, नानालाल धाकड़, किशन गुर्जर, कमलेश राजपूत, पवन माली, राहुल प्रजापत, सत्यनारायण बागवान, रितेश अग्रवाल, कोमल सिंह राजपूत, लखन माली, पवन प्रजापत, समरथ पाटीदार, जगदीश मंडोवरा, गोपाल कुमावत, कन्हैयालाल धाकड, छितर गुर्जर, अनिल छिपा ‘टेणु’ सहित कुल 30 पैदल यात्रियों के दल को रतनगढ से अबीर गुलाल लगाकर लाल गमछा औढाकर रवाना किया गया।

पुष्प वर्षा एवं स्वल्पाहार से किया स्वागत

सभी पैदल यात्रियों एवं विदाई देने वाले नगरवासियों को व्यापारियों व समाजसेवियों ने अपने संस्थानों पर पुष्प वर्षा व स्वल्पाहार से स्वागत किया। नगर परिषद परिसर पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीएमओ एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। इसके पूर्व सभी यात्री एवं नगर वासी श्री चारभुजा नाथ के जयकारे लगाते हुए सुमधुर भजनों की धुन पर नाचते गाते ढोल-ढमाको के साथ नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए नगर के बाहर स्थित डेर वाले बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां महाआरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात नगरवासियों ने सभी पदयात्रियों को विदाई दी।

10 दिनों में तय करेंगे पैदल यात्रा

भगवान श्री गोवर्धन नाथ मंदिर रतनगढ़ से प्रारंभ हुई यात्रा डिकैन में रात्रि विश्राम कर 16 सितम्बर से प्रात:8 बजे रवाना हुई। सभी यात्री मोरवन होते हुए जावद मे पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। 17 सितम्बर रविवार को नीमच, जावद, सरवानिया महाराज से प्रस्थान कर नयागांव में सभी एक झंडे बैनर तले पहुंच कर निंबाहेड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे, 18 सितम्बर सोमवार को निंबाहेड़ा से प्रस्थान कर आंवरी माता में रात्रि विश्राम, 19 सितम्बर मंगलवार को आंवरी माता से प्रस्थान कर श्री सांवरिया जी मण्डफिया होते हुए शनिदेव जी मे रात्रि विश्राम, 20 सितम्बर बुधवार को शनिदेव जी से अकोला होते हुए फतेहनगर मे रात्रि विश्राम, 21 सितम्बर गुरुवार को फतेहनगर से प्रस्थान कर श्री नाथद्वारा में रात्रि विश्राम, 22 सितम्बर शुक्रवार को श्री नाथद्वारा से चलकर श्री रामेश्वरम् महादेव मे रात्रि विश्राम, 23 सितम्बर शनिवार श्री रामेश्वरम् महादेव से चलकर श्री चारभुजा नाथ गढबौर धाम के दरबार में पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे।

24 सितम्बर रविवार को श्री चारभुजा नाथ से श्री रुपनारायण, रौकडिया हनुमान जी के दर्शनो के पश्चात 25 सितम्बर सोमवार को श्रीचारभुजा नाथ में एकादशी महोत्सव में भाग लेंगे। दिनांक 26 सितम्?बर मंगल वार को प्रात: 9.30 बजे श्री चारभुजा नाथ को महाप्रसादी का भोग लगाकर दोपहर 12.30 बजे पुन:घर वापसी होगी। इस पैदल यात्रा को लेकर नीमच जिले ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में भी एक अलग ही उत्साह एवं उमंग का वातावरण है। यात्रियों को विदाई देने के अवसर पर रतनगढ़ मे अनिल सोडानी, शांतिलाल मंडोवरा, ओमप्रकाश मूंदड़ा, राजेश लढा, अशोक मूंदड़ा, बृजमोहन वैष्णव, राजेन्द्र मंडोवरा टीवी, हंसमुख सोनी, प्रकाश लढा, राकेश खटोड़, लोकेश राठोर, सुरेश मंडोवरा, कृष्ण गोपाल लढा, कैशव सोनी, केलाश परवाल, सांवरिया मूंदडा, ललित चौबे, निलेश मंडोवरा, कमल शर्मा, किशन मंडोवरा, मनिष छिपा, किशन माली, कमल राठोर, निर्मल मूंदड़ा, त्रिलोक शर्मा राम प्रिंटिंग प्रेस नीमच सहित बडी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews