Neemuch News: महिला ने कपड़ा व्यापारी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज

पुलिस क्राइम ब्रांच ने पकड़े दो और आरोपी, जुड़े थे तस्करी के अपराधों से

Neemuch News : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की रहने वाली महिला ने मनासा निवासी कपड़ा व्यापारी के खिलाफ छेड़छाड़ ओर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिसपर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी से पुछताछ की जा रही है। आइए जाने विस्तार से…

एसआई ने दी जानकारी

महिला ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान के भीलवाड़ा से मनासा शासकीय अस्पताल के पास दुकान पर कपड़े खरीदने आई थी। उसी समय दुकान पर आरोपी की नियत बिगड़ गई और अकेला पाकर उसने इस कृत्य को अंजाम दिया। वहीं, मामले की जानकारी देते हुए महिला डेस्क प्रभारी एसआई रंजना डाबर ने बताया कि बीते गुरुवार की रात राजस्थान निवासी महिला ने थाने पर रिपोट दर्ज कराई। जिसमे उसने बताया कि आरोपी कैलाश दुआं ने दुकान पर उसके साथ बलात्कार किया।

आगे की कार्रवाई जारी

आगे एसआई रंजना डाबर ने बताया कि अभी पीड़िता के 164 में बयान होना बाकि है। साथ ही, आरोपी के दुकान में लगे कैमरे एवं रिकॉर्डर भी अभी पुलिस के कब्जे में आना बचा है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी कैलाश दुआं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews