नीमच: रतनगढ़ के सेंट्रल बैंक में पानी लीकेज होने से कामकाज हो रहा ठप्प, ग्राहकों को हो रही परेशानी

नीमच: रतनगढ़ के सेंट्रल बैंक में पानी लीकेज होने से कामकाज हो रहा ठप्प, ग्राहकों को हो रही परेशानी

Neemuch News : मध्यप्रदेश का नीमच जिला एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, यहां सेंट्रल बैंक रतनगढ़ में आए दिन छत से पानी टपकने से बैंक कामकाज हो जाता है। बता दें कि यह सिलसिला लगभग सात- आठ महीनों से चल रहा है। मालिक के अनुसार, बैंक लीज 2019 में ही खत्म हो गया है। मामले में सेंट्रल बैंक और मालिक को शीघ्र ही कोई अनुकूल हल निकालना चाहिए, जिससे सेंट्रल बैंक ग्राहक परेशान ना हो।

[dgv_vimeo_video id=”782056493″]

पानी लीकेज

दरअसल, बिल्डिंग की हालत भी जर्जर है। इसके लिए उन्होंने बिल्डिंग को खाली कराने को लेकर बैंक को लिखित में लेटर जारी किया लेकिन सेंट्रल बैंक अभी तक दूसरी जगह शिफ्ट नहीं हुई। जिसके कारण पानी लीकेज हो रहा है। बता दें यहां बिना पानी गिरे भी लीकेज होता रहता है।

[dgv_vimeo_video id=”782056337″]

सेंट्रल बैंक के रीजनल ऑफिसर ने कहा ये…

वहीं, रतलाम में सेंट्रल बैंक के रीजनल ऑफिसर से फोन पर मामले को लेकर चर्चा की गई। तब उनके द्वारा बताया गया कि बैंक का लीज 2029 तक है। फिर भी बैंक की जगह मालिक को खाली कराना चाहता है तो हमने उच्च वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। शीघ्र ही, सिस्टम से बैंक दूसरी जगह शिफ्ट कर दी जाएगी लेकिन मालिक और सेंट्रल बैंक की आपसी तनातनी में सेंट्रल बैंक ग्राहकों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आए दिन बैंक के कामकाज ठप्प हो जा रहे हैं।

ग्राहकों को हो रही परेशानी

मामले को लेकर बैंक ग्राहक घनश्याम शर्मा ने बताया कि हम करीब डेढ घंटे से बैंक में आए हैं लेकिन काम नहीं हो पा रहा। जिससे उनको काफी ज्यादा परेशानी हो रही है।

[dgv_vimeo_video id=”782056174″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews