Neemuch News: युवक ने तालाब में छलांग लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Neemuch News: युवक ने तालाब में छलांग लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Neemuch News : नीमच जिले के रामपुरा तहसील मुख्यालय से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने नगर के छोटे तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तबतक युवक दम तोड़ चुका था। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादी समारोह में आया था युवक

दरअसल, मामला सुबह 6 बजे का है जो कि अफरोज रामपुरा एक शादी समारोह में आया था। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे जलाल शाह बाबा की दरगाह लालबाग में रखा गया था। वहीं, आज सुबह युवक ने दरगाह के समीप ही स्थित छोटे तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews