Neemuch News: करंट लगने से युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम, लगाया बिजली विभाग पर आरोप

Neemuch News: करंट लगने से युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम, लगाया बिजली विभाग पर आरोप

Neemuch News : नीमच में करंट लगने से युवक राहुल राठौर की मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद करगिल चौराहा पर शव सडक पर रखकर चक्काजाम किया और युवक की मौत का आरोप बिजली विभाग पर लगाया। साथ ही, प्रशासन से दोषी लाइनमेन को निलंबित करने और मृतक युवक की बहन को नौकरी देने की मांग की। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

[dgv_vimeo_video id=”842139137″]

नौकरी के लिए सौंपा पत्र

जिसके बाद बिजली विभाग के सहायक यंत्री आर.के जोशी और दिनेश मालवीय ने डीई के निर्देश पर लाइनमेन महेश मेहता को निलंबित करने और मृतक की बहन को आउट सोर्स पर नौकरी देने सबंधि पत्र परिजनों को सौंपा गया। दरअसल, सुबह 8.30 बजे परिजनो ने बिजली विभाग के अधिकारीयो को फोन लगाकर अस्पताल बुलाया था लेकिन वे नहीं पहुंचे।

[dgv_vimeo_video id=”842138227″]

[dgv_vimeo_video id=”842138327″]

मौके पर पहुंचे टीआई

जिससे आक्रोशित परिजनों और राठौर समाज ने पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इंदरमल पामेचा (मामा) , जिला कांग्रेस महामंत्री दिनेश राठौर के साथ करगिल चौराहा सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया। इस दौरान स्कूली बच्चों को काफी ज्यादा परेशानी उठाना पड़ी। वहीं, मौके पर टीआई निलेश सौलंकी और तहसीलदार श्रद्वा त्रिपाठी भी पहुंची।

[dgv_vimeo_video id=”842141535″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews