अंतरर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, करीब 16 लाख का माल बरामद

अंतरर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, करीब 16 लाख का माल बरामद

ओरछा, डेस्क रिपोर्ट। ओरछा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऐसे रैकेट को पकड़ा है जो वाहन चोरी की घटनाओं के साथ लूट की वारदात को भी अंजाम देता था। इस रैकेट के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ जारी है।

Shivpuri News : शादियों का आनंद लेना है तो तुरंत लगवाइये वैक्सीन

पुलिस के मुताबिक यह आरोपी मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर, 2 कार, 2 पानी की मोटर, एक देशी कट्टा, जेवरात के साथ 1680 रुपए नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में एक निवाड़ी जिला सचिन लोधी और 3 उत्तर प्रदेश के जिला झांसी से अजय उर्फ कल्ला लोधी, राजेश पाल, संजय रजक हैं। पुलिस ने इन शातिरों को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने बताया कि यह गिरोह मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में सक्रिय था और इसका सबसे अधिक मूमेंट्स एमपी यूपी सीमा से सटे जिलों में था। पुलिस इस गिरोह के कई अन्य सदस्यों की तलाश में अभी भी जुटी हुई है, उन्हें उम्मीद है कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं। विद्यार्थी ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह में अन्तर्राजीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की घटनाओं के साथ लूट को भी अंजाम दिया करते थे इन्होंने करीब आधा दर्जन वारदात इ कबूल की है। इन लुटेरों से करीब 16 लाख का माल बरामद किया है, यह गिरोह मुख्यतः सूने मकान और लेट अवर्स में वाहनों को रोककर कट्टा अड़ाकर वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के 4 लोगों को पकड़ा है, पूछताछ जारी है पुलिस कोई आ जाए जल्दी अंतर राज्यजीय गिरोह के कुछ और सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे । पुलिस को मिली इस सफलता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल डाबर के निर्देशन में ओरछा टीआई अभय प्रताप सिंह व आरक्षक रविन्द्र यादव की अहम भूमिका रही।

[dgv_vimeo_video id=”646047531″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews