शराब को लेकर भतीजे ने की चाचा और उसके दोस्त की हत्या, 12 घंटे में निवाड़ी पुलिस ने सुलझाया मामला

शराब को लेकर भतीजे ने की चाचा और उसके दोस्त की हत्या, 12 घंटे में निवाड़ी पुलिस ने सुलझाया मामला

निवाड़ी, मयंक दुबे। निवाड़ी जिले की पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का 12 घंटे में पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। दरअसल हत्याकांड की वजह शराब बनी जिसकी वजह से भतीजे ने अपने चाचा और उसके दोस्त को कुल्हाड़ी से मार डाला।

एसपी से मिली महिला कांग्रेस, बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को कड़ी सजा की मांग

20 अक्टूबर की रात लड़वारी खास के रहने वाले सूरी रैकवार और काशीराम रैकवार की लाश मूंगफली के खेत के पास मिली थी। दोनों लाशे आम के पेड़ के नीचे डली थी और धारदार हथियार से दोनों के गले कटे हुए थे। यह दोनों ही गांव के ही एक व्यक्ति के बटाईदार थे और फसल की सुरक्षा के लिए खेत पर सो रहे थे। जैसे ही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, एसपी तुषारकान्त विद्यार्थी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ पर मृतक सूरी के भतीजे शिवदयाल के फरार होने की जानकारी मिली और कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

शिवदयाल ने बताया कि उसका चाचा सूरी उस पर दो दिन से दबाव डाल रहा था कि वह (चाचा) लगातार शराब खरीद कर ला रहा है इसलिए अब हरदयाल को शराब लानी चाहिए। इसी बात को लेकर बहस हुई और शिवदयाल ने पहले अपने चाचा सूरी और उसके बाद काशीराम को, जैसे ही वह सोए, कुल्हाड़ी से वार करके मार डाला। उसके बाद उसने हरगोविंद कुशवाहा नाम के व्यक्ति को धमकी दी कि अगर तूने गवाही दी तो तुझे भी मार डालूंगा। पुलिस की इस कार्रवाई में एसपी तुषारकान्त विद्यार्थी के अलावा एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह डावर एसडीओपी पृथ्वीपुर संतोष सिंह पटेल और थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की टीम के साथ अन्य लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही और इस तरह पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews