Hindi News

श्री राम राजा सरकार के दर्शनों का समय बदला, अब इस समय खुलेंगे मंदिर के पट, जानिए इसकी वजह

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
विशेष बात ये है कि ओरछा का राम राजा सरकार मंदिर देश का इकलौता मंदिर है जहां भगवान राम की राजा के रूप में पूजा की जाती है, एक राजा के रूप में उन्हें दिन के चार पहर सलामी भी दी जाती है।
श्री राम राजा सरकार के दर्शनों का समय बदला, अब इस समय खुलेंगे मंदिर के पट, जानिए इसकी वजह

Niwari News : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी, बुन्देलखण्ड की अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा में विराजे श्रीराम राजा सरकार के दर्शनों के समय में आज से बदलाव हो गया है, आज से मंदिर के कपाट खुलने का समय, आरती, भोग और मंदिर के पट बंद होने का समय सबकुछ बदल गया है, भगवान की दिनचर्या में भी बदलाव हुआ है, बता दें ये सिलसिला सदियों से चला आ रहा है गर्मियों और सर्दियों के हिसाब से ये बदलाव किया जाता है।

प्राचीन परंपरा के अनुसार हर साल शरद पूर्णिमा के अगले दिन से मंदिर के समय में परिवर्तन किया जाता है, इस साल भी आज से यानि की 18 अक्टूबर से समय में बदलाव हुआ है अब मंदिर का कपाट सुबह 9 और शाम को 7 बजे खुलेंगे जिसमें दर्शनार्थी राम राजा सरकार के दर्शन कर सकेंगे।

आज से Ram Raja Sarkar Temple के पट सुबह 9 बजे खुलना शुरू

नए बदलाव के साथ ही अब आज से राम राजा सरकार मंदिर ओरछा के पट सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे राजभोग के बाद बंद होंगे,  शाम को 7 बजे आरती के साथ कपाट खुलेंगे और रात 9:30 बजे ब्यारी के बाद भगवान शयन के लिए जाएंगे।

Temple opening hours मौसम के हिसाब से साल में दो बार बदलता है

बता दें कि यह परिवर्तन साल में दो बार मौसम के हिसाब से किया जाता है, यह परंपरा सदियों से चली आ रही है परंपरा के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा से मंदिर सुबह 8 बजे खुलता है, 12:30 बजे राजभोग के बाद मंदिर बंद होता है, शाम को 8 बजे आरती के साथ ही मंदिर के पट खुलते हैं और रात्रि 10:30 पर शयन आरती के साथ पट बंद होते हैं।

Shri Ram को राजा के रूप में दिन में चार बार दी जाती है सलामी

विशेष बात ये है कि ओरछा का राम राजा सरकार मंदिर देश का इकलौता मंदिर है जहां भगवान राम की राजा के रूप में पूजा की जाती है, दरबार खुलने की परम्परा का राजसी तरीके से ही निर्वहन किया जाता है, राजा के रूप में उन्हें दिन के चार पहर सलामी भी दी जाती है, यह परम्परा यहां अंग्रेजी शासन काल के पूर्व से चली आ रही है, वर्तमान में यहां एमपी पुलिस सलामी देती है, ओरछा में भगवान राम के अलावा किसी भी वीआईपी को सलामी नहीं दी जाती है।

रात को शयन के लिए Ayodhya जाते हैं श्रीराम 

मान्यता है कि भगवान श्रीराम के दो निवास हैं, भगवान दिनभर ओरछा में रहने के बाद शयन के लिए अयोध्या चले जाते हैं, नियमित रात में ब्यारी (संध्या) की आरती होने के बाद ज्योति निकलती है जिसे कीर्तन मंडली के साथ पास ही पाताली हनुमान मंदिर ले जाया जाता है, मान्यता ये भी है कि ज्योति के रूप में भगवान श्रीराम को हनुमान मंदिर जाते हैं जहां से हनुमान जी शयन के लिए भगवान श्रीराम को अयोध्या ले जाते हैं और फिर सुबह वापस लेकर आते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews