नगर परिषद कार्यालय की दीवारों पर भ्रष्टाचार को लेकर लिखे स्लोगन, अज्ञात लोगों के खिलाफ होगी शिकायत

नगर परिषद कार्यालय की दीवारों पर भ्रष्टाचार को लेकर लिखे स्लोगन, अज्ञात लोगों के खिलाफ होगी शिकायत

निवाड़ी, डेस्क रिपोर्ट। निवाड़ी जिले में अज्ञात तत्वों ने नगर परिषद पृथ्वीपुर में भ्रष्टाचार को लेकर दीवारों पर स्लोगन लिख दिए हैं। इन्होने दीवारों पर लिखा है “स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में भ्रष्टाचार में नंबर वन।”  इस मामले को लेकर नगर परिषद सीएमओं ने कार्यालय के चौकीदार को नोटिस दिया है और कहा है मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जायेगी।

भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा में आई नगर परिषद पृथ्वीपुर का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। अज्ञात लोगों ने नगर परिषद के ऑफिस में स्लोगन लिखा दिया “स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 भ्रष्टाचार में नंबर वन पृथ्वीपुर नगर परिषद।” यह स्लोगन कहीं और नहीं बल्कि नगर परिषद कार्यालय में लिखे गए हैं। इस तरह के लिखे गए स्लोगन को लेकर अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर नगर परिषद कार्यालय के अंदर जाकर किन लोगों ने इस तरह की हरकत की है। इस संबंध में नगर परिषद के सीएमओ प्रदीप ताम्रकार का कहना है कि कार्यालय के चौकीदार को नोटिस दिया गया है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि 14 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार को लेकर के ईओडब्ल्यू को जांच के आदेश दिए गये थे जिसमें ईओडब्ल्यू की टीम ने आकर के जांच की थी, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

https://vimeo.com/616014049

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews