जबलपुर में ममता हुई शर्मशार, जंगल में पड़ी मिली एक दिन की बच्ची

जबलपुर में ममता हुई शर्मशार, जंगल में पड़ी मिली एक दिन की बच्ची

जबलपुर, संदीप कुमार

जिले के ग्रामीण थाना मझगांव के अंतर्गत आने वाले शैलवारा क्षेत्र के घने जंगल में 16 से 18 घण्टें पहले जन्मी एक बच्ची जीवित अवस्था में पड़ी हुई मिली थी। जिसकी सूचना आस-पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके स्थल पहुंची और बच्ची को सीहोरा 108 की मदद से अस्पताल में उपचार के भर्ती कराया गया।

वहीं  थाना प्रभारी एएल सयाम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किसी बच्चे की रोने की आवाज जंगल से आ रही हैं। जिसके बाद घटना स्थल पर डायल 100 के आरक्षक पहुंचे  जहां उन्होंने देखा कि कुछ घंटों पहले जन्मी बच्ची को किसी ने जंगल में फेंक दिया है। जिसको तुंरत सिहोरा 108 की मदद से मझगांव उपचार केन्द्र लाया गया, जिसके बाद उससे सिहोरा सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी ने अपने सामने बच्ची का उपचार करवाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews