8 महीने पूराने अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

8 महीने पूराने अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया

गुरुवार को अशोकनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करने में सफलता हालिस की है। 8 महीने पहले हुए कत्ल में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 23 दिसंबर 2019 को शहर के वर्धमान स्कूल के पास बने कुएं में एक युवकी लाश मिली थी, जिसके बाद पूरे शहर मे सनसनी फैल गई थी। वहीं पुलिस को मृतक की शिनाख्त करने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी थी, जिसके फलस्वरुप आज पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वहीं एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक राधेश्याम सेन के पिता ने उसके गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के कपड़े के आधार पर उसकी पहचान की थी। वहीं पुलिस ने अपने सूत्रों को एक्टिव कर दिया, साथ ही मृतक के परिजनों से पूछताछ की , जिसके आधार पर मृकर के तीन परिचितों को गिरफ्ताप किया गया है।

पुलिस के मुताबिक पिंटू परिहार, जीत लोधी और जो देवेश जोगी को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने पहले मृतक के साथ शराब का नशा किया एवं पुराने विवाद की बातचीत में गला दबाकर उसे कुए में फेक दिया।सभी आरोपी और मृतक गल्ला मंडी में काम करते थे और उसी दौरान इनके बीच किसी बात  को लेकर विवाद हो गया, इसी रंजिश के कारण तीनों आरोपी मृतक को अपने साथ लेकर गए और बातों ही बातों में मृतक का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews