यहां बीच सड़क धू-धूकर जली कार,नहीं हुई कोई जनहानि, जांच में जुटी पुलिस

यहां बीच सड़क धू-धूकर जली कार,नहीं हुई कोई जनहानि, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर, संदीप कुमार। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे कहे जाने वाले कटंगा के पास आज रात अचानक ही एक चलती कार में आग लग गई।आग लगने के बाद यह कार पूरी तरह से “द बर्निंग कार” बन गई थी। कार में आग लगते ही उसमें सवार दो युवक कूदकर अपनी जान बचाने में तो जरूर कामयाब हो गए पर जलती हुई कार को वो नहीं बचा पाए।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तुरंत ही नगर निगम के दमकल वाहन को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग को काबू में किया। बताया जा रहा है कि यह कार गुप्तेश्वर निवासी युवक की है,यह युवक जब अपने एक साथी के साथ सदर तरफ से रामपुर जा रहा था तभी कटंगा के पास उनकी चलती हुई कार में अचानक ही आग लग गई।

कार में आग लगते ही दोनों युवक तुरंत कार से बाहर निकल आए पर जब तक युवक कार में लगी आग को बुझाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया पर तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। बहरहाल कार में आग लगने के बाद गोरखपुर थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews