रक्षक बना भक्षक : 17 साल के लड़के ने अपनी नाबालिग बहन को मारी गोली, गिरफ्तार

रक्षक बना भक्षक : 17 साल के लड़के ने अपनी नाबालिग बहन को मारी गोली, गिरफ्तार

दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। भाई बहन (siblings) का रिश्ता सबसे अनोखा रिश्ता माना जाता है, जहां भाई बहन एक दूसरे से छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई कर लेते हैं, वही अगर दोनों में से किसी पर भी मुसीबत आए तो ढाल बनकर रक्षा भी करते हैं । बहने अपने भाई की कलाई पर इस उम्मीद के साथ राखी बांधती है कि उनका भाई उनकी हमेशा रक्षा (Protect) करेगा लेकिन क्या हो अगर भाई ही बहन की जान का दुशमन (Enemy) बन जाए। एक ऐसा ही मामला देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से आया है, जहां एक 16 साल की लड़की को उसी के 17 साल के भाई ने गोली (Shot)  मार दी। आरोपी भाई ने अपनी बहन को महज सिर्फ इस बात के लिए गोली मार दी कि वह किसी लड़के से फोन पर चैट (Chatting on phone) कर रही थी।

पूरा मामला दिल्ली (Delhi) के वेलकम इलाके का है, जहां एक नाबालिग लड़की अपने फोन पर चैट कर रही थी, जिससे आक्रोशित होकर उसी के सगे भाई ने उसे गोली मार दी। नाबालिग (Minor) को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया पुलिस को मामले की जानकारी लगते ही आरोपी भाई पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी भाई से की गई पूछताछ में उसने बताया कि अपनी बहन को गोली मारने के लिए वह पिस्टल अपने दोस्त से मांग कर लाया था, वहीं पर आरोपी के दोस्त को पुलिस खोज रही है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ दिल्ली के वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी में रहती है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़के ने अपनी बहन को गोली मार दी है, जिसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि लड़की के पेट में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे तुरंत प्रवेश चंद्र अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मामले की जांच करने के दौरान पता चला कि आरोपी और उसकी बहन दोनों ही नाबालिग है।

साथ ही यह भी पता लगा कि पीड़िता अपने पिता के फोन से अपने दीदी के देवर से बात करती थी और दोनों के बीच घनिष्ठ दोस्ती थी। अक्सर दोनों एक दूसरे से फोन पर बात और वीडियो कॉल करते पाए जाते थे, जो पीड़िता के भाई को पसंद नहीं था। उसका भाई नहीं चाहता था कि वो किसी भी लड़के से बात करे, जिसको लेकर आए दिन दोनों भाई बहन के बीच झगड़ा होता रहता था।

गुरुवार के दिन पीड़िता फोन पर बात कर रही थी, उसी दौरान उसका भाई आ गया दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपी तुरंत घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद आरोपी अपने दोस्त से पिस्टल लेकर आया और बहन के पेट में गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी भाई को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पिस्टल मुहैया कराने वाले आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है। बता दें कि नाबालिग पीड़िता स्कूल ड्रॉपआउट है, वही उसका भाई सैलून में काम करता है, साथ ही पढ़ाई भी कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews