Road Accident : कार और बस के बीच हुई टक्कर, दो लोगों की मौत, 25 लोग घायल

shahdol

सागर, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के सागर (sagar) जिले के शाहगढ़ में बस ड्राइवर के मोबाइल फोन (Mobile Phone) पर बात करने के कारण बस और कार (Bus And Car) के बीच जमकर टक्कर (Collided) हो गई। हादसा (Accident) इतना भीषण था की मौके पर ही कार में सवार दो लोगों की मौत (demise) हो गई। पूरी घटना सुबह सवा सात बजे की है। बस में सवार लगभग 25 लोग घयाल (injured) हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा है, जिसके कारण ये बड़ा हादसा (Accident) हुआ है।

खुशबू ट्रैवल्स की बस सागर से छतरपुर की तरफ जा रही थी। वहीं छतरपुर की एक कार सागर की ओर आ रही थी। बस और कार दोनों ही तेज रफ्तार में थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक फोन पर किसी से बात कर रहा था, वहीं रास्ते में अमररऊ के पास मोड़ पर सामने से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। दोनों की चालकों ने एक दूसरे को बचाने की पूरी कोशिश की पर दोनों आमने सामने भीड़ गए। इस भीषण हादसे में कार में सवार दोनों व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि घटनास्थल से महज 10 मीटर पर ही एक गहरा पुल है। हादसे में चालक ने बस को सड़क से नीचे उतार दिया था। वहीं गाड़ी पेड़ से टकरा गई थी , जिसके चलते वो रुक गई। बस में सवार लोगों का कहना है कि अगर बस अनियंत्रित होकर पुल के पास पहुंच जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस को घटना की जानकारी लगते ही वे मौके पर पहुंची और हादसे में घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि बस में करीब 50 लोग सवार थे, जिसमें से 25 लोग घायल हुए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews