आरोपी ने छोड़े पुलिस पर कुत्ते, दो पुलिसकर्मी हुए घायल, जानिए पूरा मामला

mp police

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया

थाने  से महज 50 फुट की दूरी पर रहने वाले एक व्यक्ति को पुलिस जब पकड़ने पहुंची तो दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मियों पर आरोपी ने कुत्ता छोड़ दिया और मौके का फायदा उठाकर भाग गया। कुत्ते के काटने से एक आरक्षक घायल हुआ है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि दो पुलिसकर्मियों को हमले में घायल होना बताया जा रहा है। मामला अमानत में खयानत का है, इसी मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी।

बताजा जा रहा है कि कचनार थाना क्षेत्र की राजपूत चौकी में एक युवक नासिर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रविन्द्र पुत्र लाखन सिंह यादव निवासी महुआखेड़ा ने उस से काम करवाया था। लेकिन मजदूरी नहीं दी, साथ ही उसकी बिल्डिंग की मशीन सहित कुछ अन्य उपकरण भी आरोपी रविंद्र यादव ने अपने पास जबरन रख लिए थे।

इसी मामले में देहात थाने से 50 फीट दूर हर रहे आरोपी को पकड़ने के लिए देहात थाने एवं राजपुर चौकी की संयुक्त टीम उसके घर पहुंची थी। 23 पुलिसकर्मियी की इस टीम पर रविन्द्र यादव ने अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया और पुलिस पर लाठियों से हमला कर दिया । पुलिस टीम कुत्ते और परिवार के बीच उलझ गई तो आरोपी भाग खड़ा हुआ।

कुत्ते के काटने से आरक्षक दीवान सिंह एवं लाठी लगने से राजपुर चौकी प्रभारी सुरेश शर्मा को चोट आई है, जिन्होंने सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया । देहात थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
नासिर खान की रिपोर्ट के बाद ही इस कार्रवाई में फरियादी के द्वारा सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की जा चुकी थी।

इस घटना के बाद आरोपी रविंद्र यादव की मां एवं पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने रविन्द्र को बाहर बुलाकर उसके साथ मारपीट की और घर के अंदर आकर गेट तोड़ दिया, दीवार गिरा दी एवं टीवी को क्षतिग्रस्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस उनके घर में रखे पैसे भी ले गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews