3 फरवरी को होगा ऑडी का Q7 भारत में लॉन्च , जाने इस नए मॉडल के बारे में कुछ रोचक तथ्य

3 फरवरी को होगा ऑडी का Q7 भारत में लॉन्च , जाने इस नए मॉडल के बारे में कुछ रोचक तथ्य

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट ।  3 फरवरी को ऑडी फेसलिफ़्टेड Q7 पेट्रोल भारत में  लॉन्च करने वाली है । बता दें की अप्रैल 2020  में SUV को BS6 उत्सर्जन मानदंडों पर स्विच करने के दौरान बंद कर दिया गया था।  और अब नए बदलाव और बेहतरीन  स्टाइल और अतिरिक्त तकनीक के साथ पेट्रोल-केवल SUV के रूप में वापस आने वाली है । भारत में  Q7 को प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी जैसे दो variant में बेचा जाएगा । फेसलिफ़्टेड Q7 को अन्य नई ऑडी एसयूवी के साथ इन-लाइन  जैसे बाहरी अपडेट जैसे बदलाव किये गए हैं । सिंगल फ्रेम ग्रिल ग्राहकों का मन भी लुभा सकता है।  तो वहीं केबिन के अपडेट फिलहाल चर्चा में है ।  ऑडी के ट्विन-टचस्क्रीन MMI इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ  एक नया डैशबोर्ड है दिया गया है , जो Q8 से मिलता जुलता है ।

यह भी पढ़े … GATE 2022:- कोरोना के कारण GATE परीक्षा को स्थगित करने की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी

इंफोटेनमेंट सिस्टम में 10.1 इंच की मेन  स्क्रीन और climate चेंज  के लिए 8.6 इंच की छोटी स्क्रीन शामिल है। एसयूवी नवीनतम ऑडी के वर्चुअल कॉकपिट 12.3 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी पैक है। एक मनोरम सनरूफ, adaptive एयर सस्पेन्शन ,  चार-जोन climate कंट्रोल , ऐम्बीअन्ट लाइट  और पावर्ड फ्रंट सीट जैसी सुविधाएं गाड़ी में उपलब्ध है ।  इसी के साथ  पीछे की सीट मनोरंजन पैकेज शामिल है। Q7 को सात सीटों के साथ पेश किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें की  Q7 फेसलिफ्ट को 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन द्वारा चलाया जाएगा जो 340hp और 500Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। Q8 और A8  के मॉडल जैसे , Q7 में भी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध होंगे , जो ऑडी के क्वाट्रो एडब्ल्यूडी सिस्टम के माध्यम से सभी चार पहियों को चलाने में मददगार साबित होगा ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews