पीएम आवास के हितग्राही ने पी लिया जहर, इलाज जारी, जानिए पूरा मामला

पीएम आवास के हितग्राही ने पी लिया जहर, इलाज जारी, जानिए पूरा मामला

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल में पीएम आवास के हितग्राही ने कर्ज ना चुका पाने के कारण जहर पी लिया । हितग्राही सुभाष विश्वकर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है । पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है ।

दरअसल, जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से उड़दन गांव के हितग्राही सुभाष विश्वकर्मा के पीएम आवास का गृह प्रवेश प्रधानमंत्री द्वारा करावाने का प्रयास किया गया था। उसका निर्माण कर्ज लेकर किया गया है। यह खुलासा तब हुआ जब मकान बनाने के फेर में कर्जदार बनने के कारण सुभाष ने रविवार को जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया।

गंभीर हालत में ग्रामीणों और परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों से भी मकान बनाने के लिए कर्ज लिया गया था,वो पैसे लौटाने के लिए दवाब बना रहे है, जिससे परेशान होकर सुभाष ने अपनी जान देने का प्रयास किया है।

गौरतलब है कि बैतूल जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम उड़दन में निवास करने वाले सुभाष विश्वकर्मा की पत्नी सुशीला बाई के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया था। इसके लिए मिले 1 लाख 20 हजार रुपये के अलावा करीब 2 लाख रुपये का सुभाष ने कर्ज लेकर दो मंजिला मकान बना लिया। मेहनत मजदूरी करने वाले सुभाष को यह उम्मीद थी कि वह कर्ज की समय पर अदायगी कर देगा लेकिन अब तक 2 लाख रुपये का कर्ज अदा नहीं कर पाया है।

जिला अस्पताल में अपने पति को लेकर पहुंची सुशीला विश्वकर्मा ने बताया कि शासन से मिली राशि से मकान नहीं बन रहा था। इस कारण से पति ने अपने दोस्तों और अन्य लोगों से कर्ज ले लिया था। अब उसे वापस नहीं कर पाने से वे पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे हैं। सुशीला ने बताया कि मकान बनाने के लिए कर्ज लेने की बात हमने सभी अफसरों को भी बताई थी।

beneficiary-of-pm-awas-attempted-suicide

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews