अवैध प्लाटिंग के कारोबार में लगा था कंप्यूटर बाबा का पैसा, शिवराज सरकार ने चढ़ाया बुलडोजर

अवैध प्लाटिंग के कारोबार में लगा था कंप्यूटर बाबा का पैसा, शिवराज सरकार ने चढ़ाया बुलडोजर

जबलपुर, संदीप कुमार।मध्यप्रदेश में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस पार्टी का खुलकर समर्थन करने वाले कंप्यूटर बाबा का पैसा अवैध प्लाटिंग के कारोबार में लगने की बात सामने आने पर जबलपुर के बरेला के सिलगौर गांव में पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन का भारी-भरकम अमला कार्रवाई के दौरान पूरे समय मौके पर डटा रहा।

जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में बरेला के पास ग्राम सिलगौर में 1. 48 हेक्टेयर जमीन पर हरि शंकर पटेल पिता विंधेश्वरी पटेल के नाम पर भूमि स्वामी द्वारा टीएनसीपी , नक्शा एवं विकास अनुज्ञा के बिना अवैध रूप से प्लाटों की बिक्री की जा रही थी। निर्मित बाउंड्री वाल आदि को तोड़ा गया।

गौरतलब है कि उक्त अवैध प्लाटिंग के कारोबार में राजनीतिक संबंधों के कारण चर्चित कंप्यूटर बाबा (नामदेव दास त्यागी) का पैसा लगा होना जानकारी में आया है। मप्र शासन द्वारा मध्य प्रदेश में भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं।

प्रशासन एवं पुलिस तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

ये रहे मौजूद..

पुलिस और प्रशासन का भारी अमला रहा मौजूद एसडीएम जबलपुर नमः शिवाय अरजरिया, तहसीलदार नीता कोरी, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी, आर.आई., पटवारी, सी.एम.ओ. नगर पंचायत बरेला, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री अपूर्वा किलेदार , थाना प्रभारी बरेला श्री सुशील चैहान एवं पुलिस बल की माॅजूद था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews