एक शहर में रहने वाले क्या किसी दूसरे शहर में जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

Life Certificate

नवंबर का महीना यानी कि खूब भागदौड़ वाला महीना, खासतौर से पेंशनर्स के लिए। जिन्हें इसी महीने लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। ताकि पूरे साल बिना किसी रुकावट के वो पेंशन हासिल कर सकें। इस दौरान लंबी लंबी लाइने और भीड़ का सामना भी करना पड़ता है। उस पर उम्र भी अलग मुश्किलें बढ़ाती हैं। इससे निपटने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। जिसके तहत अब ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट दिया जा सकता है। साथ ही डोर स्टेप एजेंट भी नियुक्त किए गए हैं। अस्पताल में भर्ती या बेड रेस्ट पेंशनर्स के लिए भी ये इंतजाम किया गया है।

इतने हैं पेंशनभोगी

हर साल सारे पेंशनर्स को ये प्रक्रिया पूरी करनी ही होती है। लाइफ सर्टिफिकेट के मुताबिक केंद्र सरकार के वर्तमान पेंशन भोगियों की संख्या 69.76 लाख पेंशनर्स है। जो कि घर बैठे फेस रिक्ग्निशन आधारित तकनीक से भी अपनी जीवित होने का प्रमाण दे सकते हैं।

किसी भी शहर में जमा करें सर्टिफिकेट

कई बार पेंशनर्स इस सवाल को लेकर परेशान रहते हैं कि उनकी पेंशन किसी अन्य शहर में बनती है जबकि बच्चों के साथ रहने की वजह से उन्हें किसी अन्य शहर में रहना पड़ता है। ऐसे में उन्हें ये लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए अपने शहर में जाना पड़ता है।

आपको बात दें कि अब पेंशनभोगी किसी भी शहर में अपने बैंक की ब्रांच में ये सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। आपको बस आधार कार्ड, पैन कार्ड और पीपीओ नंबर जैसी जरूरी जानकारी देनी होगी। फेस रिक्ग्निशन तकनीक के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से काम काफी आसान भी हो गया है। जिसके बाद वो ये सर्टिफिकेट घर से भी जमा कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया का मकसद ये है कि पेंशनर्स बिना किसी परेशानी के आसानी से पेंशन हासिल कर सकें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews