इस जिले में फिर आया अंधे कत्ल का मामला, जांच में जुटी पुलिस

Indore Crime News

जबलपुर, संदीप कुमार। जिले में हत्या और हत्या के प्रयास का तो जैसे चलन शुरू हो गया है। प्रतिदिन हत्या य हत्या के प्रयास की वारदातें सामने आ रही है और जबलपुर पुलिस के हाथ पे हाथ धरे बैठी हुई है। जबलपुर में आज एक बार फिर चाकूओं से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अभिषेक कोल है, जो कि बड़े पत्थर के पास रहता था।

मड़ई से लगे शमशानघाट पर मिला रक्तरंजित शव

स्थानीय लोगों ने रांझी थाना पुलिस को सूचना दी कि श्मशानघाट के पास कोई लहूलुहान हालात में पड़ा हुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की मौत हो चुकी है। जांच करने पर पाया कि युवक की उम्र 18 साल है और वो रांझी बड़े पत्थर का रहने वाला है।

पुलिस नहीं करती गश्त

हत्या को लेकर स्थानीय लोगो का आरोप है कि पुलिस की गश्त न होना अपराध बढ़ने का बड़ा कारण है। घटना के बाद आरोपियों फ़रार हो गए है। हत्या को लेकर सीएसपी कौशल सिंह का कहना है कि मड़ई के पास 18 साल के युवक की हत्या की सूचना मिली थी। शरीर मे चोट के भी कई निशान है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिषेक गुटका खाने को कहकर गया था पर दुबारा लौट कर नही आया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस अंधे हत्याकांड के खुलासे में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews