लूट की घटना का एसपी ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बाइक, कट्टा समेत कारतूस जब्त

लूट की घटना का एसपी ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बाइक, कट्टा समेत कारतूस जब्त

छतरपुर, संजय अवस्थी। जिले के ओरछा रोड थाना अंतर्गत हुई व्यापारी से लूट की घटना का छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने खुलासा कर दिया है। घटना 22 अगस्त की है जब नमकीन का व्यापारी अजय गुप्ता नौगॉव से वसूली कर घर लौट रहा था तभी ओरछा रोड थाने के गौरगाय के पास 3 बाइक सवार लुटेरों ने कट्टे की नोक पर व्यापारी से लगभग 90 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई रकम से 85 हजार रुपये जब्त कर लिए है, वही घटना में इस्तेमाल बाईक,1 कट्टा, और 1 कारतूस भी जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि व्यापारी के यहां ढाई महीने पहले काम करने वाला उनका नौकर रॉकी अहिरवार ही लूट का मास्टर माइंड था, जिसे व्यापारी ने नौकरी से निकाल दिया था। नौकर को व्यापारी की पूरी दिनचर्या मालूम था, तभी उसने अपने साथियों के साथ यह लूट की वारदात को अंजाम दिया, वही लूट की घटना के बाद से व्यापारी लगातार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं की पूछताछ में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews