छतरपुर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 90 लीटर कच्ची शराब की जब्त

छतरपुर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 90 लीटर कच्ची शराब की जब्त

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला दिया है। हरपालपुर थाने के सरसेड में भारी पुलिस बल की मदद से अवैध कच्ची शराब बनाने वाले अड्डे पर पुलिस ने कारवाई करते हुये 20 डृम कच्ची शराब और जमीन के अंदर 90 लीटर कच्ची शराब जब्त की है, साथ ही कच्ची शराब बनाने का सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके पर बुलडोजर मशीन की मदद से जब्त कच्ची शराब को नष्ट कर दिया , अवैध शराब बनाने वालों को पुलिस के रेड की जानकारी लग जाने से कबूतरा जाति के लोग वहां से फरार हो गये। बता दें कि इस अवैध कच्ची शराब के अड्डे पर पुलिस की चार महीने में चौथी कार्रवाई है ,पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वालो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) November 22, 2020

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews