
देवास, अमिताभ शुक्ला
कोरोना का कहर देश में चरम पर है। आए दिन देश भर में कोरोना संक्रमण के 60 हजरा से भी ज्यादा मामले सामने आ रहे है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से मरने वाली की संख्या 977 दर्ज की गई है। अब तक देश में कोरोना से संक्रमित लोगों का आकड़ा 28 लाख पार कर चुका है।
वहीं मध्यप्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। मध्यप्रदेश के देवास जिले में भी कोरोना का तांडव जारी है। आज फिर कोरोना के 16 पॉजिटिव मामले सामने आए है, जिसमें 12 कोरोना का मामले देवास शहर से है तो 2 कन्नौद तहसील से है और 2 मरीज सोनकच्छ तहसील के रहना वाले है। जिले में अब तक कोरोना के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 572 पहुंच चुका है, वहीं 15 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकि है। कोरोना को मात देकर अपने घर 465 मरीज पहुंच चुके है, वहीं 92 लोगों का कोरोना का इलाज जारी है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

