जिस तरह हाथी ने वसूला टोल टैक्स वो देख आप भी रह जाएंगे दंग, Video Viral

elephant-steals-banana-from-bus

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी बीच हाईवे पर एक बस को रुकवा कर उसमें रखे केले चुरा रहा है। ये वीडिय़ो श्रीलंका के कटारंगामा में शूट किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह बस चालक हाथी को सड़क के बीच में खड़ा देख कैसे धीमी गति से बस आगे बढ़ रहा है।

जिसके बाद जैसे ही हाथी के पास से बस गुजरती है, वैसे ही हाथी अपनी सूंड को खिड़की से सीधा बस के अंदर डालता है। केले चोरी करने की प्रक्रिया में हाथी अपनी सूंड से कई बार ड्राइवर को बंदी बनाने की कोशिश करता है। अपने संघर्ष के बाद हाथी आखिरकार केले को बस से निकालने में सफल होता है, जिसके बाद चालक बिना देरी करे बस को आगे बढ़ा देता है।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1327213832083652609

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews