शिवपुरी: सिलपुरा कंजर डेरा पर आबकारी टीम का छापा, पकड़ी 12 लाख की शराब

शिवपुरी: सिलपुरा कंजर डेरा पर आबकारी टीम का छापा,  पकड़ी 12 लाख की शराब

शिवपुरी, शिवम पांडे। शिवपुरी जिले भर में शराब माफियाओं पर लगातार आबकारी टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। अभी हाल ही में पिछोर आबकारी टीम ने सिलपुरा कंजर डेरा पर दबिश देकर भारी मात्रा में गुड़ लहान और महुआ शराब को नष्ट करवाया है। आबकारी टीम ने वहां से भारी मात्रा में कच्ची शराब भी जब्त की है।

आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खनियाधाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिलपुरा के कंजर डेरा पर दबिश के दौरान आबकारी टीम को देखकर वहां अवैध शराब बनाने वाले कंजर भाग खड़े हुए। टीम ने कंजर डेरों पर रखे बड़ी मात्रा में गुड़ लहान शराब को नष्ट किया। बड़ी मात्रा में कच्ची शराब भी जब्त की गई। बरामद शराब और सामान की कुल कीमत 12 लाख  रुपये बताई गई है। शराब माफिया पर लगातार कार्रवाई से शराब माफियाओं में जमकर हड़कंप मचा हुआ है।

पिछोर वर्त्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज ने बताया कि आबकारी विभाग लगातार अवैध शराब पकड़ने को लेकर सक्रिय है। इसके मद्देनजर लगातार दबिश दिए जाने से भारी मात्रा में अवैध शराब, लहान और महुआ जब्त किया जा रहा है। वहीं आरोपी सचिन लोधी उम्र 26 वर्ष हनुमत कालोनी पिछोर पिता का स्वरूप लोधी को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब बेचने वालों पर मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

आबकारी टीम में कार्रवाई में वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज,श्री विनीत शर्मा, सुश्री सोनाली त्रिवेदी ,श्री राहुल गुप्ता आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी मुख्य आरक्षक और आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से अवैध मदिरा का व्यवसाय करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है। महज कुछ दिन की कार्रवाई के चलते शेष बचे अपराधी अपने क्षेत्र से भाग खड़े हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews