लखन पटेल का विधायक रामबाई पर पलटवार, कहा- हर कोई करना चाहता है बीजेपी ज्वाइन

लखन पटेल का विधायक रामबाई पर पलटवार, कहा- हर कोई करना चाहता है बीजेपी ज्वाइन

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिले की पथरिया विधानसभा से विधायक रहे और बीते चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले लखन पटेल रामबाई के बयानों से ज्यादा तकल्लुफ रखते नजर नहीं आए।

पूर्व विधायक लखन पटेल इसे केवल काल्पनिक प्रश्न मानते हैं और यह भी मानते हैं कि भाजपा में हर कोई आना चाहता है, लेकिन पथरिया विधानसभा से टिकट मिलना संगठन का काम है, और पार्टी जो निर्णय लेगी वह सभी को मान्य होगा। लेकिन अभी तक बसपा विधायक के भाजपा में शामिल होने का कोई बयान पार्टी कर सामने नहीं आया है।

पथरिया की बसपा विधायक के बीजेपी में शामिल होने के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे पूर्व विधायक लखन पटेल कोई ज्यादा बड़ी बात नहीं मानते।

उनका कहना है कि यह पार्टी तय करती है कि कौन भाजपा में आएगा, कौन नहीं और कौन चुनाव लड़ेगा। उनका यह भी कहना है कि भाजपा के किसी बड़े नेता का इस मामले पर कोई बयान नहीं आया, इसलिए यह काल्पनिक प्रश्न है कि वह भाजपा में शामिल होकर भाजपा के टिकट पर पथरिया से चुनाव लड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक पार्टी होने के कारण हर एक निर्णय संगठन के आधार पर होता है और अभी तक इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में हर एक नेता भाजपा में शामिल होना चाहता है, क्योंकि केंद्र में नरेंद्र मोदी तो प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अच्छी सरकार चला रहे हैं।

हर एक नेता उसी पार्टी में शामिल होना चाहता है। लखन पटेल रामबाई के पार्टी में शामिल होने की बात को भी नकार रहे हैं और उनके पथरिया से टिकट मिलने की बात को भी। हालांकि लखन पटेल स्वयं क्षेत्र में जनसंपर्क करने में सक्रिय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews