मुरैना पुलिस की कार्रवाई, अंग्रेजी अवैध शराब के साथ किए आरोपी गिरफ्तार

मुरैना पुलिस की कार्रवाई, अंग्रेजी अवैध शराब के साथ किए आरोपी गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित। जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सराय छोला थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि धौलपुर से मुरैना की तरफ कार में अवैध शराब भरकर परिवहन के लिए आ रही हैं।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना से अल्ला बेली पर चेकिंग लगाकर वाहनों की जांच की तो धौलपुर की तरफ से कार जिसका नंबर यूपी 80 ए जेड 1109 आती हुई दिखाई दी तो उसका ड्राइवर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे फोर्स की मदद से पकड़ कर वाहन की चेकिंग की गई तो उसके अंदर करीब 24 पेटी कंट्री क्लब डीलक्स व्हिस्की की भरी हुई थी। जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने गाड़ी और शराब की कुल कीमत करीब 8 लाख 80 हजार बताई है।

वहीं शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ 34(2) की कार्रवाई की गई है। शराब को पकड़ने वालों में थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर ,पीएसआई संतोष बाबू गौतम, प्रधान आरक्षक भारत सिंह, आरक्षक विकेश, भूरी सिंह, योगेंद्र, गजेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews