ड्रग्स मामले में NCB ने किया कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार, 86.5 ग्राम गांजा किया बरामद

ड्रग्स मामले में NCB ने किया कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार, 86.5 ग्राम गांजा किया बरामद

मुंबई,डेस्क रिपोर्ट। शनिवार दोपहर से ही सुर्खियों में रही मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी द्वारा पूछताछ में भारती ने उनके पति हर्ष के साथ गांजा लेने की बात कबूल की है। बता दें कि भारती के प्रोडक्शन ऑफिस और उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। वही एक ड्रग पेडलर से पूछताछ के दौरान भारती और उनके पति का नाम सामने आया था। जिसके बाद एनसीबी ने भारती के अंधेरी लोखंडवाला और व्यवस्थित घरों में छापामार कार्रवाई की थी, जहां से एनसीबी ने नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

बता दें कि एनसीबी (NCB) द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में भारती और हर्ष के घर में तलाशी के दौरान गांजा(Hemp) मिला था। साथ ही ड्रग पेडलर (Drug peddler) के मामले को भारती सिंह के मामले के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है। कार्रवाई के बाद भारती और उनके पति हर्ष पूछताछ के लिए एनसीबी अधिकारियों के साथ एनसीबी (NCB) जोनल ऑफिस (Zonal Office) रवाना हुए।

हाल ही में 9 नवंबर को एनसीबी (NCB) ने अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के घर भी छापामार कार्रवाई की थी, जहां से एनसीबी (NCB) द्वारा कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिस्ट्रिक्टेड दवाएं जब्त की गई थी। वही अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स को एनसीबी (NCB) ने समन भेजा था। साथ ही अर्जन रामपाल की गर्लफ्रेंड से पूछताछ भी की गई थी। इधर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई के घर ड्रग्स मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

14 जून को हुई बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में ड्रग एंगल (Drug angle) सामने आने के बाद एनसीबी द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। अब तक एनसीबी कई बड़े बॉलीवुड स्टार से पूछताछ कर चुकी है और समन भेज चुकी है। बता दें कि ड्रग्स मामले में अब तक सारा अली खान, राकुलप्रीत, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण के नाम आ चुके हैं और एनसीबी द्वारा उनके बयान दर्ज किए गए है। वहीं एनसीबी द्वारा बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को भी उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews