पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य पर 5 हजार का इनाम

पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य पर 5 हजार का इनाम

शहडोल, अखिलेश मिश्रा। रविवार को जिला पुलिस ने एक प्रेस वर्ता के जरिए 27-28 अगस्त की दरमियानी रात हुए डबल मर्डर का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम हर्रि में 27 व 28 अगस्त की दरमियानी रात पिता पुत्र की अज्ञात लोगों के द्वारा बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने पहले घर में डकैती डाली, इसके बाद पिता पुत्र की हत्या कर मोटरसाइकिल से लाश को खेत के पास फेंक दिया।

येसे हुआ खुलाशा

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक सूरज यादव पिता बैजराम यादव उम्र 58 और पप्पू उर्फ सुशील यादव पिता सूरज यादव उम्र 26 साल निवासी हर्रि दोनों मृतकों का शरीर खून से लथपथ और हाथ पीछे से बंधे हुए एक खेत के पास पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें सोहागपुर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मौके पर पंचनामा तैयार कर मामले को विवेचना में लिया था। घटना दिनांक से आज दिनांक तक लगातार पूछताछ के दौरान सज्ञान में आया कि मृतक गांजा सेवन करने का आदि था एवं कुछ असामाजिक तत्वों के साथ उसका मेलजोल था।

प्रकरण के अनुसंधान दौरान इस दिशा में गहराई से सूचना संकलन की गई तो पता चला कि थाना का निगरानी बदमाश कोमल यादव पिता स्वर्गीय बाबूलाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी हरदी एवं पिंटू यादव अपने कुछ साथियों के साथ घटना के दिन कंचनपुर पेट्रोल पंप एवं स्टार ढाबा में देखे गए थे। उक्त अपराध में पूछताछ हेतु उनकी पतासाजी करने पर व घटना दिनांक को ही घर से फरार थे। पता तलाश व्यापक स्तर पर प्रारंभ की गई जिस पर 5 सितंबर को ग्राम हरदी से ही संदेही कोमल यादव को गिरफ्तार कर उससे सघन पूछताछ की गई तो आरोपी कोमल यादव ने बताया कि उसके द्वारा अपने साथी पिंटू यादव, अनिल यादव व एक नाबालिक साथी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया गया।

हत्यारों ने पहले किया यह काम

पुलिस पूछताछ में कोमल यादव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मृतक के घर पर पहले तो लूटपाट किया और घर पर रखे सामानों और 10 हजार नगद ज्वेलरी लूट ली। उसके बाद पिता और पुत्र दोनों के हाथ कमर में पीछे बांधकर मोटरसाइकिल से करियानाला जगदीश सिंह के खेत के पास ले जाकर धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर दी।

दो आरपियो पर 5-5 हजार का इनाम

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कोमल यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। वही उसके साथी पिंटू यादव पिता अयोध्या यादव व अनिल यादव पिता सोहन यादव निवासी ग्राम हरदी की पता तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम की घोषणा की जा चुकी है। शीघ्र गिरफ्तार कर उक्त आरोपियों के विरुद्ध निम्नानुसार वैधान कार्रवाई की जावेगी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से हत्या में उपयोग किए हथियार और घर से लूटे गए सामान के साथ एक स्कूटी जब्त की है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कप्तान के निर्देशन पर शहडोल पुलिस प्रकरण विवेचना एवं अज्ञात हत्या के आरोपियों को ट्रेस करने में थाना सोहागपुर के प्रभारी सुदीप सोनी, उप निरीक्षक किरण वरकडे, उप निरीक्षक उमाशंकर तिवारी, के अलावा राम राज पांडे ,बालकरण प्रजापति, राम प्रसाद चतुर्वेदी, मोहम्मद शफी, हीरालाल, लक्ष्मी पटेल, उमेश धुर्वे, चालक रंजीत कनासिया की भूमिका सराहनीय रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews