पंधाना विधायक ने गौशाला निर्माण के लिए जगह का किया निरीक्षण, कहा- गौ तस्करी को रोकना आवश्यक

पंधाना विधायक ने गौशाला निर्माण के लिए जगह का किया निरीक्षण, कहा- गौ तस्करी को रोकना आवश्यक

खंडवा, सुशील विधाणी। जिले के पंधाना विधायक राम दांगोरे ने दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गौशाला के लिए जगह का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कहा कि सरकारी कब्जे वाली जमीनों को हटाकर गौशाला का निर्माण करेंगे। राज्य में गो कैबिनेट और गौ अभ्यारण की घोषणा के बाद पंधाना विधायक राम दांगोरे ने भी अपने क्षेत्र में गौशाला बढ़ाने के लिए स्थानों का चयन करना प्रारंभ कर दिया है। इसी के चलते आज पंधाना विधानसभा क्षेत्र में दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गौशाला के लिए स्थान का निरीक्षण किया।

राम दांगोरे ने बताया कि गौ माता के कई वैज्ञानिक लाभ है। जिसको हम नजरअंदाज कर देते हैं। गौ माता की अवैध तस्करी रोकने के लिए गौशालाओं का निर्माण अत्याधिक आवश्यक हो चुका है, ताकि गोवंश को लुप्त होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में गौ माताओं की अवैध तस्करी को रोकने के लिए हम रात दिन प्रयास कर रहे हैं, इसलिए हाईवे के आसपास लगातार गौशाला का निर्माण करवा रहे हैं। इसी के चलते दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज का आज गौशाला के लिए जगह का निरीक्षण किया गया।

विधायक ने कहा कि यहां प्राइवेट कॉलोनाइजर ने शासकीय जमीनों पर कब्जा करके रखा है, इस कब्जे को हटाकर इस पर गौशाला का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान छैगांव माखन जनपद, दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज की प्राचार्या सपना अरझरे, सीओ काशीराम कानुड़ा, नितिन महाजन, पटवारी, सरपंच, सचिव वासुदेव पटेल, कैलाश पटेल आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आए दिन आवारा घूमने वाले पशुओं के मौत के मामले सामने आते रहते है, जिसे देखते हुए गौशालाओं का निर्माण अति आवश्यक हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंधाना विधायक ने आज गौशाला के लिए जगह का निरीक्षण किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews